ATM तोड़ने में लुटेरे रहे असफल, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2022 04:43 PM

robbers failed to break atm incident caught in cctv

पंजाब में आए दिन लूट की वारदातें लगातार जारी हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक मामला अमृतसर का .........

अमृतसर : पंजाब में आए दिन लूट की वारदातें लगातार जारी हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक मामला अमृतसर का सामने आ रहा है। गत रात्रि 2 युवकों द्वारा मजीठा रोड के आई.डी.बी.आई. बैंक ए.टी.एम. तोड़ने की कोशिश की गई। सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। आरोपी 10 मिनट तक ए.टी.एम. की तोड़फोड़ करते रहे। काफी मेहनत करने के बाद भी जब कामयाबी हाथ नहीं लगी तो वह खाली हाथ वापस लौट गए। पुलिस सी.सी.टी.वी. के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

लुटेरे पूरी तैयारी में ए.टी.एम. पर आए थे। वह रात के समय घुसे आए और ए.टी.एम. खोलने की पूरी कोशिश की गई जिसमें वह सफल नहीं हो सके। दोनों ने अपना मुंह कपड़े से लपेटा हुआ था। जानकारी के अनुसार लुटेरे ने हथौड़े और पेचकस से ए.टी.एम. का बाहरी कवर तो खोल लिया लेकिन अंदर की मशीन नहीं खोल सके। पुलिस की फॉरेंसिक विभाग की टीम ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। ए.टी.एम. के आस पास के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों के बारे में जानकारी मिल सके।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!