रिटायर बैंक कर्मचारी ने खुद को लगाई आग, 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा शरीर

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Aug, 2021 01:02 PM

retired bank employee set himself on fire

लुधियाना में दोपहर को बस्ती जदोवाल में उस ससमय हंगामा हो गया जब एक रिटायर बैंक कर्मचारी की तरफ से आत्महत्या की कोशिश की गई। उक्त कर्मचारी की उम्र तकरीबन 55 वर्ष बताई....

लुधियाना (महेश): लुधियाना में दोपहर को बस्ती जदोवाल में उस ससमय हंगामा हो गया जब एक रिटायर बैंक कर्मचारी की तरफ से आत्महत्या की कोशिश की गई। उक्त कर्मचारी की उम्र तकरीबन 55 वर्ष बताई जा रही है। जानकरी मिली है कि कर्मचारी ने अपने घर की तीसरी मंजिल में खुद को आग लगा ली जिसके बाद तड़पता हुआ वह दूसरी मंजिल में आकर गिर गया। 

आसपास के लोगों ने जब ऐसा देखा तो तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बेहद नाजुक है। उसका शरीर 80-85 प्रतिशत तक झुलस चुका है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है। अभी आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकरी के लिए आपको बता दें कि रिटायर बैंक कर्मचारी के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!