80 साल के बुजुर्ग का शर्मनाक कारनामा, पोते की उम्र के लड़के से पार की बेशर्मी के सभी हदें

Edited By Kalash,Updated: 28 Jun, 2026 04:43 PM

80 year old man shameful act

दीनानगर इलाके के एक गांव में 80 साल के एक बुजुर्ग द्वारा 8 साल के लड़के से शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर इलाके के एक गांव में 80 साल के एक बुजुर्ग द्वारा 8 साल के लड़के से शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दीनानगर थाने के मुखी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि दीनानगर के एक गांव से मिली शिकायत में कहा गया है कि 8 साल का एक लड़का घर पर अकेला था, तभी बिशन सिंह नाम का एक व्यक्ति, जिसकी उम्र करीब 80 साल है ने लड़के से घर जाकर कुकर्म किया। जब लड़के की मां घर पहुंची तो बिशन सिंह घबरा गया और लड़के व उसकी मां को धक्का देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद उस व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!