युवक ने तैश में आकर फूंक डाला अपना ही घर, आग बुझाने आए जीजा झुलसे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Jun, 2026 06:09 PM

young man put fire in his house

जानकारी देते हुए धर्म नगरी गली नंबर 8 निवासी लक्खा ने बताया कि उसका साला नशे का आदी है।

अबोहर(रहेजा, सुनील): गत रात्रि धर्मनगरी निवासी एक युवक ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लगा दी। इससे उनका काफी सामान जलकर राख हो गया जबकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग अबोहर के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगाने वाला युवक नशे का आदी है और अकसर बूढ़ी मां से रुपए मांगता है और रुपए ना देने पर मारपीट करता है। शायद कल भी इसी तैश में आकर उसने घर को आग लगा दी।

जानकारी देते हुए धर्म नगरी गली नंबर 8 निवासी लक्खा ने बताया कि उसका साला नशे का आदी है। उसके ससुर की मौत हो चुकी है और उसकी सास लोगों के घरों में बर्तन धोकर गुजारा करती है। कल रात उसका साला नशे के लिए अपनी मां से रुपए मांग रहा था जब उसने रुपए न होने की बात कही तो उसने मां से मारपीट की और फिर घर में आकर घर को आग लगा दी। जब पड़ोस में रहने वाले उसके ताये के परिवार ने उसे रोका तो उन पर भी ईंटों से हमला करने की धमकी दी।

लक्खा ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से आग में घुस कमरे में पड़ा सिलैंडर निकाला जिससे उसकी बाजू भी जल गई। वहीं आग लगाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। इस आग लगने की घटना में उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!