पंजाब में पैदा हुए बिजली संकट को लेकर उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी का बड़ा बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Oct, 2021 05:57 PM

regarding the power crisis in punjab o p sony s big statement

राज्य में कोयले की कमी के कारण पैदा हुए बिजली संकट पर उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि कोयले की सप्लाई कम आऩे की वजह से राज्य में बिजली संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई थर्मल प्लाट बंद नहीं हुआ है।

चंडीगढ़ : राज्य में पैदा हुए बिजली संकट पर उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा है कि कोयले की सप्लाई कम आऩे की वजह से राज्य में बिजली संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई थर्मल प्लाट बंद नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि इसके चलते पंजाब स्टेट पावर निगम लिमटिड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने लोगों को खास अपील की है। जिसके तहत पी.एस.पी.सी.एल. ने कहा है कि देश में कोयले की भारी कमी हो गई है। लोगों से अपील कर कहा गया है कि वे बिजली के उपकरण और एयर कंडीशनर का प्रयोग कम करें। आपको बता दें कि पंजाब में थर्मल प्लांटों के लिए कोयला संकट गंभीर हो गया है। इस समय राजपुरा थर्मल पलांट और तलवंडी साबो में 3 दिन से कम का कोयला बचा है, जबकि गोइंदवाल साहिब प्लांट में 2 हजार टन कोयला बचा है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!