पहले मां को दिया शादी का झांसा फिर उसकी नाबालिग बच्ची से 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Oct, 2020 11:55 AM

raped minor child for 8 years case filed

उसकी माँ को विवाह का झाँसा देकर फरार हुआ था। उस समय वह 13 साल की थी। कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी माँ को मारपीट कर घर से निकाल दिया और डरा-धमका कर उसको अपने पास रख लिया और 8 साल तक लगातार...

अबोहर (रहेजा, सुनाल): थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग के साथ 8 साल तक जबर-जनाह करने वाले आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, से उसको जेल भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं। पुलिस मुताबिक कोरोना रिपोर्ट आने तक आरोपी को अस्थाई जेल में रखा गया है।

थाना बहाववाला में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीडित लड़की ने कथित आरोप लगाया कि गग्गू सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गाँव चक्क राधेवाली 2011 में उसकी माँ को विवाह का झाँसा देकर फरार हुआ था। उस समय वह 13 साल की थी। कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी माँ को मारपीट कर घर से निकाल दिया और डरा-धमका कर उसको अपने पास रख लिया और 8 साल तक लगातार जबर-जनाह करता रहा। इस दौरान तीन बच्चे भी हो गए। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर केस थाना बहाववाला को सौंप दिया। थाना बहाववाला के प्रमुख बलविन्दर सिंह टोहरी और चौकी बजीतपुर भोमा के प्रमुख भुपिन्दर सिंह ने जांद के बाद आरोपी गग्गू सिंह पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!