दीवाली पर पंजाब में साढ़े 3 साल की मासूम से दिल दहला देने वाली घटना, परिवार का हाल-बेहाल

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2022 10:04 AM

rape with minor girl

पुलिस ने आरोपी लड़के पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मेहटियाना(संजीव): मेहतियाना थाना अंतर्गत हरखोवाल गांव में साढ़े 3 साल की मासूम ब‘ची की उसके पड़ोसी लड़के द्वारा दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने आरोपी लड़के पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक बच्ची की मां ने रोते हुए पुलिस को दिए बयान में कहा कि मृतक बच्ची के साथ उसकी 2 बेटियां और एक बेटा है। उसका पति मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। घटना गत 23 अक्तूबर की शाम के करीब 5 बजे की है। उसके पड़ोस में रहने वाला राजवीर सिंह उर्फ राजा उसकी बच्ची को गांव के बाहरी इलाके  में स्थित गुरुघर में माथा टेकने 
का बहाना लगाकर घर से ले गया। काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो लड़की की तलाश शुरू की गई।  

जब उक्त लड़के से मासूम लड़की के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह लड़की को गांव के एक किसान के खेतों में बने भूसे के कमरे में ले गया था।जब उन्होंने उसके बताए अनुसार मौके पर जाकर देखा तो मासूम  बच्ची बेहोशी की हालत में अर्धनग्न पड़ी मिली थी।  ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  थाना मेहटियाना के ए.एस.आई. संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजा (16) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हरखोवाल पर आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  मृतक मासूम बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए उसके वारिसों को सौंप दिया गया। दीवाली के मौके पर ऐसी दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में मातम की लहर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!