DC आफिस सहित प्रशासनिक कार्यालयों के कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश, जनता हुई बेहाल!

Edited By Kalash,Updated: 22 Oct, 2026 11:37 AM

dc office employees mass leave

सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर शुरू हुए संघर्ष का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जालंधर (चोपड़ा): सरकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर शुरू हुए संघर्ष का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। संयुक्त तालमेल कमेटी पंजाब के आह्वान पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के कर्मचारी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ और अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिप्टी कमिश्नर, एडीशनल डिप्टी कमिश्नर, जिला राजस्व अधिकारी, एस.डी.एम. और तहसीलदार कार्यालयों सहित अन्य विभागों का कामकाज प्रभावित होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं अपने जरूरी दस्तावेजों, राजस्व मामलों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों के लिए यह स्थिति परेशानी का सबब बनी रही।

वहीं कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस विरोध के चलते आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अब सवाल यह है कि कर्मचारियों और सरकार के बीच मांगों को लेकर चल रहे टकराव में आम जनता को आखिर कब तक परेशानी उठानी पड़ेगी? ट्रांसपोर्ट विभाग के दफ्तरों में भी लटके काम, आर.टी.ओ.-आर.टी.ए. कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल

ट्रांसपोर्ट विभाग के दफ्तरों में भी लटके काम, आर.टी.ओ.-आर.टी.ए. कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल

जालंधर (चोपड़ा): संयुक्त तालमेल कमेटी पंजाब के आह्वान पर आर.टी.ओ. और आर.टी.ए. कार्यालयों के कर्मचारी भी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते परिवहन विभाग से जुड़े कामकाज पर असर पड़ा और लाइसैंस व वाहन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने पहुंचे आवेदकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन लोगों के काम अटक गए, जिन्होंने पहले से अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाई हुई थी। ऐसे में जरूरी कामों के लिए सरकारी कार्यालयों पर निर्भर लोगों को सेवाएं सामान्य होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

सरकारी मुलाजिमों की हड़ताल के बीच सब -रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्रियों का काम रहा जारी 

जालंधर (चोपड़ा): एक तरफ जहां डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से संबंधित विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे, वहीं सब रजिस्ट्रार-1 और सब रजिस्ट्रार-2 कार्यालयों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहा। इससे प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लोगों को राहत मिली। दोनों कार्यालयों में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर पहुंचे आवेदकों ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, तबदील मलकियत, मॉर्गेज, वसीयत और अन्य दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करवाईं।

PunjabKesari

सब रजिस्ट्रार-1 गुरप्रीत सिंह और ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-2 जगतार सिंह ने बताया कि क्लैरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर होने के बावजूद रजिस्ट्रेशन का काम प्रभावित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से उन आवेदकों के दस्तावेजों की ऑनलाइन अप्रूवल की जा रही है, जिन्होंने पहले ही अपने दस्तावेज जमा करवाकर आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली थी। अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था के चलते रजिस्ट्री क्लर्कों की अनुपस्थिति में भी संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया आगे बढ़ती रही। इससे पहले से अप्वाइंटमेंट लेकर आए लोगों को अपने काम करवाने में सुविधा मिली। इस प्रकार, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के बावजूद सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन संबंधी सेवाएं जारी रहना लोगों के लिए राहत भरा रहा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!