NRI महिला ने अकाली नेता पर लगाए बड़े आरोप, पुलिस सामने खोली गंदी करतूत

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2023 01:03 PM

rape case

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, तलाश जारी

लुधियाना(राज): एक अकाली नेता शादी का झांसा देकर एन.आर.आई. महिला से बलात्कार करता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर श्री माछीवाड़ा साहिब के आर्य मोहल्ला के रहने वाले आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है।

पीडि़ता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी हुई थी। मगर पहले पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद आरोपी दलजीत सिंह ने उसकी मुलाकात 2012 में एक शादी समारोह में हुई थी। वह अमेरिका में रहती है और भारत आती-जाती रहती है। उसका एक घर लुधियाना में भी है। एक दिन वह घर में अकेली थी तो आरोपी उसके घर आ गया। जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीडि़ता जब भी भारत आती तो आरोपी उसे अपने फार्म हाऊस पर ले जाता था तो वहां उसके साथ रेप करता रहा। जब पीडि़ता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी का राजनीतिक में अच्छी पकड़ है। इसलिए आरोपी उसे अपनी ऊंची पहुंच दिखाकर धमकाने लग गया था। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत दी। उधर, जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!