विदेश जाने के लिए महिला ने बनवाए 3 अलग-अलग पासपोर्ट, पति ने खोला राज

Edited By Urmila,Updated: 26 Oct, 2026 01:27 PM

passport fraud in moga

मोगा जिले के गांव समाधभाई निवासी एक महिला ने विदेश जाने की चाह में जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने 3 अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद) : मोगा जिले के गांव समाधभाई निवासी एक महिला ने विदेश जाने की चाह में जाली दस्तावेजों के आधार पर अपने 3 अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है, जिसका राज उसके अपने ही पति ने खोला।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में कुलबीर सिंह निवासी गांव रणसींह कलां ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2013 में जसप्रीत कौर के साथ हुई थी। उसने कहा कि जसपीत कौर का पहला पासपोर्ट शादी से पहले जारी हुआ था, जिसकी वैद्यता 10 जुलाई 2012 से 9 जुलाई 2022 तक थी। पासपोर्ट में उसने अपने स्कूल प्रमाण पत्र के आधार पर जन्म तिथि दर्ज करवाई थी। इसके बाद उसने दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया, जो 13 दिसम्बर 2019 से लेकर 12 दिसम्बर 2029 तक है। जिसमें उसने अपनी जन्म तारीख 27 जुलाई 1991 दर्ज करवाई।

इसके बाद उसने विदेश रहने के लिए अपना तीसरा पासपोर्ट भी बनवाया, जिसकी वैद्यता 21 सितम्बर 2021 से 20 सितम्बर 2031 तक है। वहीं मनीला फिलीपीन ने जारी दस्तावेजों में उसकी जन्म तारीख 2 अक्तूबर 1999 दर्ज होने की जानकारी मिली। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के आदेश पर इसकी जांच डी.एस.पी. (आई.) मोगा द्वारा की गई। जांच समय पता चला कि असली रिकार्ड के अनुसार जसप्रीत कौर की जन्म तिथि 7 अप्रैल 1995 है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त महिला ने पासपोर्ट विभाग को गलत जानकारी देकर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अलग-अलग पासपोर्ट हासिल किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के बाद कथित आरोपी महिला के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी महिला विदेश में होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि जांच के समय उक्त मामले में कोई और सामने आया, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!