Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2021 10:10 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर रंधावा पर ट्वीट कर किए पलटवार के बाद अब रंधावा का ताजा बयान सामने आया है।
नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर रंधावा पर ट्वीट कर किए पलटवार के बाद अब रंधावा का ताजा बयान सामने आया है। कांग्रेस हाईकमान के साथ दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद में उप मुख्यमंत्री रंधावा ने मीडिया को बताया कि आरूसा आलम बारे कोई जांच नहीं खोली गई, यह कैप्टन अमरिन्दर सिंह का डर है, जो उनको सता रहा है। इस तरह की कोई भी इंक्वायरी उनके विभाग की तरफ से नहीं खोली गई।
जिक्रयोग्य है कि सुखजिन्दर रंधावा ने कैप्टन की पाकिस्तानी दोस्त आरूसा आलम पर सवाल उठाए थे और कहा था कि आरूसा आलम के आई.एस.आई. के साथ कनैक्शन हो सकते हैं, जिसकी पंजाब सरकार की तरफ से गहराई के साथ जांच की जायेगी। इसके बाद कैप्टन ने सख्त जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री पर पलटवार करते उनको घेरा था। कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने टवीट कर उप मुख्यमंत्री रंधावा पर पलटवार करते कहा था कि वह अब निजी हमलों का सहारा ले रहे हैं।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here