जालंधर के रामा मंडी चौक में हंगामा, महिला चोर गिरोह की पिटाई(तस्वीरें)
Edited By Vaneet,Updated: 21 Sep, 2019 07:15 PM

जालंधर के रामा मंडी चौक में उस समय हंगामा हो गया जब महिला चोर गिरोह ने बस में बैठे....
जालंधर(सोनू): जालंधर के रामा मंडी चौक में उस समय हंगामा हो गया जब महिला चोर गिरोह ने बस में बैठे एक बुजुर्ग की जेब से पैसे निकाल लिए। बस में बैठे मुसाफिरों के साथ चोरी करने में कई बार यह गिरोह सफल हो चुका है। मिली जानकारी मुताबिक बस में बैठे एक बुजुर्ग से 4 महिलाओं ने रुपए लूट लिए थे। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान अमरजीत सिंह निवासी डल्ला साहिब के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग गुरूद्वारे में सेवक है। उसकी उम्र 60 साल के करीब है। भोगपुर से जालंधर बस स्टैंड आते समय पी.ए.पी. चौक में 4 महिलाओं के गिरोह ने बुजुर्ग की जेब से 10-10 रुपए के 100 नोट कुल 1 हजार रुपए निकाल लिए और पी.ए.पी से नीचे उतर गई। बुजुर्ग ने बस कंडक्टर को इस बारे में बताया तो कंडक्टर व बुजुर्ग ने महिलाओं को रामामंडी चौक पर पकड़ लिया। इस दौरान महिला चोर गिरोह की लोगों ने जमकर पिटाई की और सभी रुपए बरामद कर लिए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान का जायजा लिया।

Related Story

नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी: करियाना दुकान के बाहर महिला से अभद्रता और पिटाई; बचाने आए...

जालंधर : SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी, पढ़ें

मकसूदा सब्जी मंडी आने-जाने वाले लोग परेशान, कर रहे भारी परेशानियों का सामना

गलाडा की बोली प्रक्रिया पर उठे सवाल, हुआ खूब हंगामा, ठेकेदारों ने लगाए आरोप

टेलीकॉम शॉप में बड़ी चोरी, पिछली दीवार तोड़कर लाखों के मोबाइल-कैश ले उड़े चोर

NRI के बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, 12 तोला सोना और विदेशी मुद्रा चोरी

जालंधर नगर निगम को बड़ा झटका, मेयर हाउस और बैंक खाता कुर्क!

चर्चा में जालंधर का कथित जुआ नेटवर्क, हो रही कार्रवाई की मांग

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार

चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के बाद Action में जालंधर पुलिस