प्रताप बाजवा से अलग हुए राजा वड़िंग के सुर! चुनावों को लेकर कह डाली ये बात

Edited By Urmila,Updated: 10 Sep, 2024 04:04 PM

raja warring s tune is different from pratap bajwa

2027 में चुनाव लड़ने को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के सुर अलग-अलग हो गए हैं।

जालंधर: 2027 में चुनाव लड़ने को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के सुर अलग-अलग हो गए हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब केसरी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने वाला कोई भी नेता 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि जो भी लोकसभा में गया है वह मर्जी के साथ गया है और 2029 से पहले वापस नहीं आएगा। अब राजा वड़िंग ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही साफ कर दिया गया था कि वह 2027 का चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब केसरी' को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रताप सिंह बाजवा के बयान के बारे में पूछा गया तो राजा वड़िंग ने कहा कि  उन्हें नहीं पता कि बाजवा साहब ने यह बात किस संदर्भ में कही है। वड़िंग ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हुई बैठक में के.सी. वेणुगोपाल और देवेन्द्र यादव ने प्रताप सिंह बाजवा और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपको 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहिए। ये प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में हुआ है।

राजा वड़िंग ने कहा कि समय बताएगा कि क्या करना है या क्या नहीं करना है। पार्टी जो तय करेगी वही होगा। प्रताप सिंह बाजवा वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन वह अंतिम फैसला नहीं ले सकते। पार्टी में अंतिम फैसला न तो पंजाब अध्यक्ष का होगा और न ही विपक्ष के नेता का। वह अपने सुझाव पार्टी को देते हैं और पार्टी उस पर फैसला लेती है। अगर राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं चाहते कि वह चुनाव लड़े तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!