पंजाब के इस जिले के पावर ग्रिड में घुसा बारिश का पानी, बिजली सप्लाई ठप

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2025 04:10 PM

rainwater in power grid power supply effected

इस कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। पानी निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

खन्ना (विपन): खन्ना में भारी बारिश के कारण 66 केवी ग्रिड की दीवार टूट गई और बारिश का पानी ग्रिड में आ गया। इस कारण शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पानी निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

बिजली विभाग के एक्सियन अमन गुप्ता ने बताया कि जी.टी. रोड से ग्रिड में पानी आ रहा था। पहले थैले लगाकर पानी रोका गया। इसी दौरान दीवार गिर गई और पानी अंदर गया। इस कारण तुरंत बिजली सप्लाई बंद की गई। प्रशासन ने आकर मदद की और काफी हद तक बचाव किया गया। वहीं नगर परिषद के ई.ओ. गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की पूरी मदद की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!