Weather: इन तारीखों में बारिश के आसार, जानें कब और कहां...

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2024 08:57 AM

rain alert

गातार तीसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य

चंडीगढ़: लगातार तीसरे दिन शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 27 डिग्री दर्ज हुआ।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि दो दिन बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। केंद्र के मुताबिक कुछ दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। केंद्र ने 27, 28 और 29 सितम्बर को बारिश के आसार जताए हैं। केंद्र के मुताबिक हवा में नमी होने बावजूद तेज धूप होने के कारण उमस बढ़ रही है। तापमान में इजाफा हो रहा है।

बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। दिन का पारा 35, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!