Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2020 03:01 PM
जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह वहां ट्रक चालक का काम करता था। एडीलेड से वापस घर लौटते समय संतुलन बिगड़ने के..........
मेलबर्न(मनदीप सिंह सैनी): गत सोमवार विक्टोरिया राज्य के मलडूरा में घटे दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक गगनदीप सिंह चाहल (27) पंजाब के जिला मुहाली से संबंधित था।
जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह वहां ट्रक चालक का काम करता था। एडीलेड से वापस घर लौटते समय संतुलन बिगड़ने के कारण उसका ट्रक सड़क किनारे लगे वृक्षों के साथ जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि वृक्षों के साथ टकराते ही ट्रक ने आग पकड़ ली और गगनदीप अंदर ही फंस गया। भयानक आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ जाने से संतुलन बिगड़ने का शक जताया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है।
गगनदीप सिंह मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे आठ महीने की बच्ची और पत्नी को छोड़ गया है। कोरोना के चलते मृतक का संस्कार मेलबर्न में किया जाएगा।