Canada से आई दुखद खबर, पंजाब के युवक की हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 09 Oct, 2024 10:27 AM

punjabi youth death in canada

कनाडा (Canada) से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां राजविंदर कुमार राजू के छोटे बेटे विपन अरोड़ा की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

तरनतारन : कनाडा (Canada) से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां राजविंदर कुमार राजू के छोटे बेटे विपन अरोड़ा की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के अनुसार राजविंदर कुमार राजू का छोटा बेटा विपन कुमार, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, कुछ साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। मंगलवार देर शाम विपन अरोड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिवार को फोन के जरिए जब इस संबंध में दोस्तों द्वारा सूचना दी गई तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। मृतक अपने पीछे माता, पिता और बड़े भाई को छोड़ गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!