हिमाचल में HRTC बस चालक से भिड़े पंजाबी टूरिस्ट, बीच सड़क हुआ जमकर हंगामा

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2026 02:04 PM

punjabi tourists clash with hrtc bus driver in himachal

हिमाचल प्रदेश में पंजाबी टूरिस्टों का HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के साथ जबरदस्त हंगामा हो गया।

पंजाब डेस्क: हिमाचल प्रदेश में पंजाबी टूरिस्टों का HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के साथ जबरदस्त हंगामा हो गया। इस दौरान टूरिस्टों पर हिमाचल HRTC के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बहस करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं एक टूरिस्ट ने कंडक्टर अमनजीत सिंह को थप्पड़ भी मार दिए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस से भी बहस होती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, रामपुर डिपो की HRTC बस (HP-06B-4571) बुधवार दोपहर रामपुर से अंबाला की ओर जा रही थी। सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण बस ड्राइवर गिरजा राम ने वाहन की रफ्तार धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही पंजाब नंबर की एक कार (PB-10-DF-0774) बस से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते बहस हाथापाई पर उतर आई। आरोप है कि कार में सवार टूरिस्ट ने बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती रही। मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से HRTC कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, कार टूरिस्ट शिमला से घूम कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर की शिकायत पर गजेंद्र और चमकोर सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के खिलाफ मामला द र्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!