भीख मंगवाने वाले गिरोहों पर शिकंजा: जिला टास्क फोर्स ने 6 बाल भिखारियों को कराया मुक्त

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2026 03:28 PM

crackdown on begging rackets

जिला टास्क फोर्स टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए चलाए गए अभियान के तहत शहर के प्रमुख

लुधियाना(खुराना): जिला टास्क फोर्स टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए चलाए गए अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों बस स्टैंड, भारत नगर चौक, दुर्गा माता मंदिर और पवेलियन चौक के आसपास पड़ते इलाकों में छापेमारियां करते हुए 6 बाल भिखारियों को रेस्क्यू करवाने में सफलता प्राप्त की गई है l इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आजाद करवाए गए सभी मासूम बच्चों की स्थानीय सिविल अस्पताल से डॉक्टरी जांच करवाने के बाद अगली कार्रवाई के लिए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हैंड ओवर कर दिया गया है l

नशे की दलदल में फंसा कर बर्बाद कर रहे बचपन 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख धार्मिक स्थानो और चौराहों पर मासूम बच्चों से भीख मंगवाने के लिए शातिर भिखारियों के कई ग्रुप सक्रिय है l जो कि चंद पैसों की लालच में न केवल मासूम बच्चों के उज्जवल भविष्य को अंधकार की और धकेलने जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दे रहे हैं बल्कि बच्चों को शिक्षा जैसे बहुमूल्य ज्ञान से वंचित रख चोरी चकारी और नशे की दलदल में फंसा कर उनके मासूम बचपन को बर्बाद कर रहे हैं l इनमें से भिखारियों के अधिकतर गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से मासूम बच्चों को चोरी कर भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर अपराध का शिकार बना रहे हैं और तो और शहर के प्रमुख चौराहों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भारत नगर चौंक,जगराओं पुल, दुर्गा माता मंदिर, पवेलियन चौक, भाई बाला चौक और कचहरी रोड सहित अन्य स्थानो पर भीख मांगने वाली महिलाओं द्वारा गोद में उठाए गए छोटे बच्चे हमेशा बेसुध ही रहते हैं जैसे बच्चों को कोई नशा देकर जानबूझकर सुलाया गया हो l
 

भिखारी की उम्र संभावित 5 से 10 वर्ष के बीच
मामले संबंधी जानकारी देते हुए टास्क फोर्स टीम के सदस्यों ने बताया कि छापेमारी दौरान आजाद करवाएंगे सभी बल भिखारी की उम्र संभावित 5 से 10 वर्ष के बीच लग रही है l उन्होंने बताया कि रेस्क्यू करवाए गए बच्चों का स्थानीय सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है l छापेमारी टीम में संदीप सिंह सुपरवाइजर चाइल्ड लाइन, शरद सूद सुपरवाइजर चाइल्डलाइन, संदीप वालंटियर चाइल्डलाइन ,प्रभजोत कौर वॉलिंटियर, नवतेज कर हेड कांस्टेबल मानव तस्करी विरोधी पुलिस दस्ता,तिलक राज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मानव तस्करी विरोधी पुलिस विंग और हरमिंदर सिंह रोमी शिक्षा विभाग आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे l

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!