Canada में पंजाबी कारोबारी की गोलियां मारकर ह/त्या, सोशल मीडिया पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 01:19 PM

punjabi businessman shot dead in canada

कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पंजाब डेस्क : कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसकी पहचान पंजाब के अबोहर जिले के रहने वाले सतवीर सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में एक्टिव 'गोदारा गैंग' ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के मुताबिक, जब सतवीर सिंह अपने ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठकर घर जाने लगे, तो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई। गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है, जिसमें दावा किया है कि सतवीर उर्फ ​​सैम उनके दुश्मन गैंग की मदद कर रहा था और बार-बार चेतावनी देने के बाद भी पीछे नहीं हटा। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की 'इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम' (IHIT) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतवीर सिंह पिछले 15 सालों से कनाडा में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद पंजाब में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी दुख में हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया और ओंटारियो प्रांतों में पंजाबी मूल के युवाओं और बिजनेसमैन को निशाना बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!