Punjab मौसम Update: 8 जिलों में Yellow Alert, बारिश को लेकर भी आई जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 03 Dec, 2025 05:29 PM

punjab weather update

पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में गिरावट के बीच

पंजाब डेस्कः पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम की वजह से लोगों की सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। विभाग ने आज से लेकर 8 दिसंबर तक का नया अपडेट जारी किया है, हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं दिया गया है।

क्यों बढ़ रही है ठंड?
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और हरियाणा के पास बना हवा का घुमाव अब दक्षिणी हिमाचल की ओर बढ़ गया है। पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में ठंड की लहर का अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिला फ़िरोज़पुर,  फ़रीदकोट, मुक्तसर, फ़ाज़िल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर, मानसा शामिल है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ।

पंजाब के शहरों में हवा हुई प्रदूषित
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। पंजाब के लगभग सभी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से ऊपर दर्ज किया गया है।

कुछ प्रमुख शहरों का AQI इस प्रकार है

  • जालंधर – 171
  • खन्ना – 122
  • लुधियाना – 124
  • पटियाला – 143
  • मंडी गोबिंदगढ़ – 156
  • चंडीगढ़ सेक्टर-22 का AQI 181 और मोहाली के सेक्टर-53 का AQI 153 रिकॉर्ड किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!