पंजाब में फैल रहा Virus! 6 जिलों में खड़ी हुई नई चिंता, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 26 Jul, 2025 04:11 PM

punjab virus

पंजाब के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है

चंडीगढ़: पंजाब के किसानों के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है। दरअसल, राज्य के 6 जिलों में धान की फसल Dwarf Virus की चपेट में आ गई है। इस वायरस के कारण फसल का विकास रुक जाता है और पौधे बौने रह जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस वायरस ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया हो, बल्कि पिछले दो वर्षों में भी इसने अन्नदाताओं को परेशानी में डाला था।

खेती विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरस से फसल की ग्रोथ रुक जाती है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ता है। पंजाब के मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, रोपड़ और संगरूर में इस वायरस का असर देखा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पटियाला जिले में लगभग 300 एकड़ और रोपड़ में लगभग 100 एकड़ फसल इस वायरस की चपेट में आ गई है, जिससे धान का विकास रुक गया है। किसानों के अनुसार, इस वायरस का सबसे ज़्यादा असर धान की PR 131 किस्म पर देखा जा रहा है। कई स्थानों पर किसानों ने फसल को दोबारा लगाने का फैसला भी कर लिया है। उनका कहना है कि वायरस के कारण फसल सामान्य से बहुत छोटी रह जाती है, जिससे उपज पर असर पड़ सकता है। साथ ही, उन्हें इस कारण अपने खर्चों के बढ़ने की चिंता भी सता रही है।

दूसरी ओर, खेतीबाड़ी अधिकारियों का कहना है कि यह वायरस अभी बहुत सीमित क्षेत्र तक ही फैला है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जहाँ भी इस वायरस का असर दिखाई दे, वहाँ तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क किया जाए। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें धान की फसल पर इस वायरस के असर की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को प्रभावित खेतों का दौरा करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञों ने प्रभावित फसलों के सैंपल भी लिए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआती बारिशों के कारण भी यह वायरस फसलों पर असर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!