Punjab चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, नई टीम के गठन की कमान हरियाणा के आला नेता को

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2026 12:44 PM

satish poonia appointed the new incharge

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब इकाई के नए संगठन के गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब इकाई के नए संगठन के गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पार्टी ने हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। यह फैसला हाल ही में पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाए गए केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नई टीम के गठन से पहले लिया गया है।

 सतीश पूनिया ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया शुरू
जानकारी के अनुसार, सतीश पूनिया को राज्यभर के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी राय लेने तथा पूरी प्रक्रिया पर रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व चाहता है कि नई टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ हाल के वर्षों में भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी संतुलित प्रतिनिधित्व मिले। बताया जा रहा है कि सतीश पूनिया ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी शुरू कर दिया है।

7 से 10 दिनों के भीतर घोषणा की संभावना 
दरअसल, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन के भीतर कुछ नेताओं की नाराजगी की खबरें भी सामने आई थीं। ऐसे में पार्टी हाईकमान किसी भी तरह के असंतोष को दूर करते हुए सभी पक्षों को साथ लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करना चाहता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सतीश पूनिया राज्य इकाई की मौजूदा स्थिति और आंतरिक समीकरणों का विस्तृत आकलन भी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद अगले 7 से 10 दिनों के भीतर पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की संभावना है। पार्टी का उद्देश्य आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करना और सभी आंतरिक मुद्दों का समाधान कर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!