स्कूल में हथियार लेकर दाखिल हुए नौजवान, Principal को पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2021 09:43 AM

punjab school principal attacked by gun

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मसानियां में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब गांव के रहने वाले नौजवान ने अपने 2 साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए प्रिंसीपल के दफ्तर में जाकर प्रिंसीपल के सिर पर पिस्तौल का बट मार उसे घायल कर दिया।

बटाला(बेरी, साहिल): सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मसानियां में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब गांव के रहने वाले नौजवान ने अपने 2 साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए प्रिंसीपल के दफ्तर में जाकर प्रिंसीपल के सिर पर पिस्तौल का बट मार उसे घायल कर दिया।

 सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रि. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज वह अपने दफ्तर में थे कि एक नौजवान अपने 2 साथियों को लेकर स्कूल के अंदर गाली-गलौच करते हुए दाखिल हुआ और उसके सिर पर पिस्तौल का बट मार दिया। प्रि. शर्मा ने बताया कि उक्त नौजवान पहले भी अक्सर स्कूल अंदर आकर स्कूल का माहौल खराब करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को परेशान करता था। इस संबंधी उसने गांव के सरपंच गुरविन्द्र सिंह को अवगत करवाया था और सरपंच ने भी संबंधित नौजवान को समझाते हुए ऐसा न करने के लिए कहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!