Punjab: दुखद खबर, कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2024 02:13 PM

punjab sad news former congress mla passes away

दुखदायी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व विधायक का बीती रात निधन हो गया।

संगरूर : धूरी से दुखदायी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व विधायक धनवंत सिंह (उम्र 75) का बीती रात निधन हो गया। वह धुरी विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धनवंत सिंह लंबे समय से बीमार थे और बीती रात अचानक उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे गांव मानवाला में किया जाएगा।

धनवंत सिंह के राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने 1992 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 1998 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक बने। उनके बेटे सुमित सिंह मान भी 2022 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अमरगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं। चूंकि सुमित फिलहाल सिक्किम में हैं, इसलिए धनवंत सिंह का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!