Punjab : शहर के इस इलाके में होटल में Raid, कई युवक-युवतियां हिरासत में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2024 10:03 PM

punjab raid in hotel in this area of  the city

शहर में एक होटल में पुलिस की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जहाजगढ़ इलाके में स्थित एक होटल में पुलिस ने दबिश दी है तथा वहां पर मौके से 3 युवक और 3 युवतियों को संदिग्धा वस्था में काबू किया है। फिलहाल पुलिस ने युवक-युवतियों को...

अमृतसर : शहर में एक होटल में पुलिस की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जहाजगढ़ इलाके में स्थित एक होटल में पुलिस ने दबिश दी है तथा वहां पर मौके से 3 युवक और 3 युवतियों को संदिग्धा वस्था में काबू किया है। फिलहाल पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिस बारे पुलिस को शिकायत मिली थी, इसी के चलते पुलिस ने आज देर शाम होटल में दबिश देकर कई युवक युवतियों को काबू किया है। वहीं पुलिस की रेड की भनक लगते ही मौके पर मौजूद युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई तथा इधर-उधर मुंह छिपाते नजर आए, लेकिन पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!