Edited By Vatika,Updated: 08 Mar, 2023 10:56 AM

शेलजा पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है।
पंजाब डेस्कः भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी को पश्चिमी सैक्टर में फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपने का फैसला किया है। वायुसेना के किसी कॉम्बैट यूनिट की कमान संभालने वाली धामी पहली महिला होंगी। शेलजा पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसकी पढ़ाई भी लुधियाना में ही हुई है।
वह 2003 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं। अधिकारियों ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बताया कि धामी एक काबिल फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और उनके पास 2800 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। शैलजा धामी फ्लाइंग ब्रांच की परमानैंट कमीशन प्राप्त करने वाली भी पहली महिला हैं। यूनिट की कमान के क्रम में देखें तो फ्लाइट लैफ्टीनैंट दूसरे नंबर का पद है।