पुलिस इंस्पेक्टर की करतूत: पूर्व सूबेदार के घर के बाहर कैमरे के आगे करता है गंदा काम (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2020 10:33 AM

पुलिस मुलाजिमों का आए दिन कोई न कोई नया कारनामा देखने को मिलता रहता है।

चंडीगढ़: पुलिस मुलाजिमों का आए दिन कोई न कोई नया कारनामा देखने को मिलता रहता है। अब नया मामला चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां रहने वाले पूर्व सूबेदार और उनकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने एस.एस.पी. को लिखित रूप में दी है।
PunjabKesari
इतना ही नहीं इंस्पेक्टर की गंदी करतूत से दुखी होकर सूबेदार प्रेमनाथ वालियां और उनकी पत्नी नीना वालियां ने खुदकुशी करने के लिए एस.एस.पी. से इजाज़त भी मांगी है। शिकायतकर्त्ता सेवा मुक्त सूबेदार ने बताया कि उनके पड़ोस में इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह रहता है और आए दिन वह बिजली चोरी करता रहती है। इतना ही नहीं गुरनाम सिंह शराब के नशे में सी.सी.टी.वी. कैमरे के आगे खड़ा होकर गंदी हरकतें भी करता है।

विरोध करने पर वह गंदी गालियां निकालता है और सी.सी.टी.वी. कैमरे भी तोड़ देता है। इस संबंधित कई बार पुलिस को भी शिकायत दी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस सबसे दुखी हो कर एस.एस.पी. को मदद की गुहार लगाई और हम दोनों ने खुदकुशी की इजाज़त भी मांगी है। पुलिस कर्मचारी की गंदी हरकत पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!