पंजाबवासी सावधान! तेजी से पैर पसार रही है ये बीमारी

Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2024 09:32 AM

punjab people be alert

पंजाब वासियों के लिए जरूरी खबर है।

लुधियाना: पंजाब वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, डेंगू का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में सैकड़ों स्थानों पर डेंगू का लारवा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मैनपॉवर की कमी के कारण पूरे जिले को कवर करना असंभव लगता है। ऐसे में लोगों में डर का माहौल है। उपायुक्त साक्षी साहनी ने जिले में डेंगू और अन्य बीमारियों से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

डेंगू के मामलों की शुरू होने पर  व्यक्त की चिंता
विभिन्न विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी. सी. साहनी ने कहा कि अब तक डेंगू के 54 मामले सामने आए हैं और टीमें डेंगू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 632 चालान भी काटे गए हैं। अधिकारियों को जिले भर में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करने के लिए उठाए जा रहे कदमों में तेजी लाने के लिए कहा गया है। डी.सी. ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की भी अपील की है। उन्होंने लोगों को मच्छरों के पनपने के स्थानों जैसे घरों के आसपास रुके हुए बारिश के पानी, फूलों के गमलों, रेफ्रिजरेटर, कूलर, टायरों और खड़े पानी के बारे में जागरूक करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!