पंजाब में जनगणना का काउंटडाउन शुरू! 40 सवालों के देने होंगे जवाब

Edited By Urmila,Updated: 23 Oct, 2026 11:07 AM

punjab intensifies preparations for new phase of census

पंजाब में जनगणना के अगले चरण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जनगणना का फॉर्म भर सकेंगे।

पंजाब डेस्क : पंजाब में जनगणना के अगले चरण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जनगणना का फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना में डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारी भी शामिल की गई है।

जनगणना के दौरान लोगों से परिवार, शिक्षा, रोजगार, धर्म, जाति, वैवाहिक स्थिति और निवास से जुड़े कुल 40 सवाल पूछे जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा लोगों से मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट चलाने की जानकारी भी ली जाएगी। साथ ही घर बदलने, बच्चों और कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित सवाल भी शामिल बताए गए हैं।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद मिलेगा रेफरेंस नंबर

ऑनलाइन जनगणना के लिए लोगों को आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर पंजाब राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, सक्रिय मोबाइल नंबर और घर के पते से संबंधित जानकारी भरनी होगी। मोबाइल पर आने वाले ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फॉर्म में जिला, गांव या शहर, मोहल्ला, पिन कोड और मकान की लोकेशन जैसी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। सभी सवालों के जवाब भरने और फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक रेफरेंस नंबर मिलेगा। घर पर सत्यापन के लिए कर्मचारी पहुंचने पर यह नंबर दिखाना होगा।

1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनकी जानकारी जनगणना कर्मचारी घर जाकर दर्ज करेंगे। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके बाद 5 से 9 जनवरी तक छूटे हुए लोगों की जानकारी जुटाने और दर्ज आंकड़ों में गलतियां सुधारने का चरण निर्धारित होने की बात कही गई है।
डिजिटल साक्षरता पर भी रहेगा फोकस। इस बार लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि वे मोबाइल फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करना जानते हैं या नहीं। इससे डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से संबंधित आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। जनगणना में परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी एकत्र की जाएगी।

व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने का प्रावधान

जनगणना के दौरान जुटाई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता को लेकर भी कानूनी प्रावधान हैं। इसका उद्देश्य जनसंख्या से संबंधित सरकारी आंकड़े तैयार करना और योजनाओं के निर्माण में मदद करना है।

जनगणना के दौरान जनता से पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, जानिए क्या-क्या देनी होगी जानकारी

- व्यक्ति का नाम और परिवार के सदस्यों के नाम
- मुखिया से रिश्ता और लिंग
- जन्म तिथि और उम्र
- वैवाहिक स्थिति और शादी के समय उम्र
- पति/पत्नी का नाम
- राष्ट्रीयता और धर्म
- जाति: SC/ST या अन्य
- पिता और माता का नाम
- दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी
- मातृभाषा और अन्य भाषाएं
- साक्षरता और डिजिटल जानकारी
- पढ़ाई-लिखाई की स्थिति और उच्चतम शिक्षा
- रोजगार और कामकाज से जुड़ी जानकारी
- मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो
- आर्थिक कामकाज की कैटेगरी
- उद्योग, बिजनेस या सर्विस का प्रकार
- परिवार में कमाने वाले सदस्यों की संख्या
- गैर-कृषि गतिविधियां और घरेलू काम
- ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
- काम करने की जगह और वहां तक पहुंचने का साधन
- जन्म का स्थान
- पिछले निवास का स्थान
- वर्तमान घर में रहने की अवधि
- जन्म के स्थान से दूरी
- काम की तलाश या काम के लिए उपलब्धता
- स्थान बदलने का कारण
- पहले के निवास से संबंधित जानकारी
- कभी पैदा हुए कुल जीवित बच्चों की संख्या
- पिछले एक साल में जन्मे जीवित बच्चों की संख्या
- गांव, शहर या जिले में स्थान बदलने की जानकारी
- कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी
- परिवार में जीवित बच्चों की संख्या
- बैंक खाते और अन्य वित्तीय जानकारी
- पहचान पत्र, यदि उपलब्ध हो
- वोटर आईडी नंबर, यदि उपलब्ध हो
- पासपोर्ट नंबर, यदि उपलब्ध हो

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!