Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2022 02:44 PM

पंजाब के इतिहास को लेकर छपी किताब पर विवाद गर्माता चला जा रहा है जिसके चलते किसानों ने आज मोहाली में शिक्षा दफ्तर का घेराव किया है और जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग...
मोहालीः पंजाब के इतिहास को लेकर छपी किताब पर विवाद गर्माता चला जा रहा है जिसके चलते किसानों ने आज मोहाली में शिक्षा दफ्तर का घेराव किया है और जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। किसानों द्वारा किताबों के अंदर लिखे इतिहास के बारे में विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से पढ़ाई जा रही किताबों में सिख गुरुओं के बारे में गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरबाणी व रागों की नाम गलत दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐतिहासिक मापदंड़ को तोड़कर लिखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसे बेटे के लिए मां ने भारत सरकार से की फरियाद
आपको बता दें कि पंजाब के इतिहास बारे प्रकाशित किताब बारे उठे एतराजों पर शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ या किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई भी व्यक्ति या अधिकारी गैर-जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here