त्योहार से पहले मिठाइयों की Quality पर Health Department की नजर, कई दुकानों पर छापेमारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 05:28 PM

punjab health department team visits shops checks quality of sweets

रक्षाबंधन से पहले कोटकपूरा में मिठाई की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तक दी। त्योहार के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में हलवाई की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने कई मिठाइयों के सैंपल लिए, जबकि खराब पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही...

कोटकपूरा: रक्षाबंधन से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी के तहत कोटकपूरा में मिठाई की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तक दी। त्योहार के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में हलवाई की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने कई मिठाइयों के सैंपल लिए, जबकि खराब पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। टीम ने नए बस स्टैंड और बतियां वाला चौक सहित कई बाजारों में पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के निर्देशों पर फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर नवदीप चहल की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!