पंजाब सरकार ने की रोड टेक्स में बढ़ोतरी, अब महंगे पड़ेंगे कार व स्कूटर

Edited By Mohit,Updated: 12 Feb, 2021 07:32 PM

punjab government increased road tax

पंजाब में लोगों पर सरकार ने चुपके से एक नया बोझ डाल दिया है। जिसमें लोगों की जेब पर काफी असर पड़ेगा।

पंजाबः पंजाब में लोगों पर सरकार ने चुपके से एक नया बोझ डाल दिया है। जिसमें लोगों की जेब पर काफी असर पड़ेगा। जानकारी अनुसार पंजाब सरकार ने सभी प्रकार के वाहनों पर रोड टेक्स बढ़ा दिया है। जिसके चलते आम लोगों पर एक हजार से लेकर 15 हजार रुपए से भी अधिक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के तहत सरकार ने दोपहिया तथा चोपहिया वाहनों पर रोड टेक्स बढ़ा दिया है। 

जानकारी के अनुसार अब एक लाख रुपए तक के दोपहिया वाहन पर सात प्रतिशत रोड टेक्स लगेगा, जबकि पहले यह टेक्स 6 प्रतिशत था। इसी प्रकार एक लाख रुपए से अधिक मूल्य के दोपहिया वाहनों पर 9 प्रतिशत टेक्स लगा करेगा जो पहले 8 प्रतिशत था। सरकार की तरफ से इस टेक्स के साथ-साथ एक प्रतिशत सोशल सोसायटी टेक्स भी लिया जाएगा जो पहले भी रोड टेक्स से अतिरिक्त वसूल किया जाता है।

इसी प्रकार चोपहिया वाहनों पर 15 लाख तक के वाहन पर 9 प्रतिशत टेक्स लगेगा जो पहले 8 प्रतिशत था। इसी प्रकार 15 लाख से उपर की गाड़ी पर अब 10 प्रतिशत की बजाय 11 प्रतिशत टेक्स लगेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!