पंजाब सरकार ने कैप्टन हरमिन्द्र सिंह को बनाया मिल्कफैड का चेयरमैन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Dec, 2019 12:00 PM

punjab government appointed captain harminder singh as chairman of milkfed

कंबोज बिरादरी को मिला प्रतिनिधित्व

जालंधर(चोपड़ा): पंजाब की कंबोज बिरादरी को प्रतिनिधित्व देते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कैप्टन हरमिन्द्र सिंह को मिल्कफैड का चेयरमैन नियुक्त किया है। कै. हरमिन्द्र जिनका सुल्तानपुर व शाहकोट विधानसभा हलकों में खासा प्रभाव है, वहां पर 40 प्रतिशत आबादी कंबोज बिरादरी से सबंधित है, वह जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान के तौर पर काम कर चुके हैं। 

कै. हरमिन्द्र 2017 के विधानसभा चुनावों में सुल्तानपुर से टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे परंतु टिकट न मिलने के बावजूद कै. हरमिन्द्र ने विधानसभा चुनावों में कंबोज बिरादरी और पूर्व फौजियों को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करते हुए कैप्टन सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने 2018 में शाहकोट विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में भी बड़ी भूमिका निभाई। कांग्रेस की पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित कैप्टन हरमिन्द्र ने वर्ष 2000 में सक्रिय तौर पर कांग्रेस ज्वाइन की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार लै. जनरल (रिटा.) टी.एस. शेरगिल के साथ पंजाब सरकार की एक्स सर्विसमैन के लिए शुरू की गई स्कीम ‘गार्डियन्स ऑफ गवर्नैंस को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। आज पंजाब सरकार द्वारा जारी किए नोटीफिकेशन में कैप्टन हरमिन्द्र को 3 साल के लिए चेयरमैन का कार्यकाल सौंपा है। वहीं कै. हरमिन्द्र ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य विभाग में सुधार लाकर उसे शिखर तक पहुंचाना होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!