Punjab Gold Rate: सोना खरीदने से पहले यहां चेक करें 22-24 कैरेट की कीमत

Edited By Vatika,Updated: 03 Nov, 2025 04:21 PM

punjab gold rate

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के दाम जालंधर

पंजाब डेस्कः सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के दाम जालंधर सर्राफा बाजार द्वारा जारी किए गए है। दरअसल, जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरट सोने की कीमत 124,000 दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 115,320 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 120, 900 है।

10g सोने की कीमत
उधर, शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी, दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। MCX पर सोने का दिसंबर वायदा भाव 0.22 फीसदी तेजी के साथ 1,21,494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.46 फीसदी उछली है, ये 1,48,950 रुपए प्रति किग्रा पर है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट और घरेलू बाजार में मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने में खरीदारी देखी जा रही है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की रेट कट की उम्मीदें कुछ कमजोर हुई हैं। पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,17,870 रुपए, 20 कैरेट 1,07,490 रुपए, 18 कैरेट 97,820 रुपए और 14 कैरेट सोना 77,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानें कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.66 फीसदी या 26.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,022.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ, जबकि स्पॉट गोल्ड 4,011.94 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी का कॉमेक्स भाव 0.90 फीसदी या 0.44 डॉलर की बढ़त के साथ 48.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं स्पॉट सिल्वर 48.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!