Punjab Diwali Bumper Lottery: 11 साल का बच्चा रातों-रात बन गया करोड़पति, हो गई बल्ले-बल्ले

Edited By Vatika,Updated: 01 Nov, 2025 02:10 PM

punjab diwali lottery

लुधियाना में 31 अक्टूबर को पंजाब स्टेट डियर लॉटरी दिवाली बंपर 2025 का ड्रा निकाला गया,

होशयारपुर: लुधियाना में 31 अक्टूबर को पंजाब स्टेट डियर लॉटरी दिवाली बंपर 2025 का ड्रा निकाला गया, जिसमें होशियारपुर के डीलर की किस्मत चमक गई। होशियारपुर के एक डीलर का 1 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। बता दें कि इस बार कुल 38 करोड़ के इनाम निकाले गए हैं। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर से लुधियाना अपने रिश्तेदारों के घर आए एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जिद्द पर कुछ घंटे पहले ही दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था और उसी टिकट पर 1 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया। खुशी में लॉटरी स्टॉल के मालिक ने लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा भी किया।

PunjabKesari

1 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी होशियारपुर के डीलर को
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा दिवाली बंपर 2025 के लिए ₹38 करोड़ के इनामों का ड्रा निकाला गया। दूसरी ओर, लुधियाना में रिश्तेदारों के घर आए व्यक्ति ने शाम के समय घंटा घर चौक स्थित गांधी ब्रदर्स से लॉटरी टिकट खरीदे। ड्रॉ से लगभग ढाई घंटे पहले खरीदी गई टिकट पर ही उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला। विजेता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा दिवाली बंपर लेने की जिद्द कर रहा था, और जब उन्होंने पांच आखिरी बची टिकटें खरीदीं, तो उन्हीं में से एक टिकट पर यह 1 करोड़ का इनाम निकल आया।

ड्रा की तारीख और स्थान:
पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2025 का लाइव ड्रा 31 अक्टूबर 2025 को रात 8:00 बजे लुधियाना के कैंप कार्यालय में निकाला गया।

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 की इनामी संरचना इस प्रकार है:

  1. पहला पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1) – ₹11,00,00,000
  2. दूसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹1,00,00,000
  3. तीसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹50,00,000
  4. चौथा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹10,00,000
  5. पांचवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹5,00,000
  6. छठा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹9,000
  7. सातवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹5,000
  8. आठवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹3,000
  9. नवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1,20,000) – ₹1,000

इस वर्ष कुल 24 लाख टिकटें तीन सीरीज — A, B और C में छपी हैं, जिनके सीरियल नंबर 200000 से 999999 तक हैं। यहां पर आपको रियल टाइम लाइव अपडेट्स और सभी विजेता नंबरों की पूरी सूची मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!