Punjab : कर्ज में डूबे किसान का खौफनाक कदम, हालत देख सहमे इलाके के लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2024 07:55 PM

punjab debt ridden farmer takes a horrific step

फाजिल्का में कर्ज में डूबे किसान द्वारा परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

फाजिल्का : फाजिल्का में कर्ज में डूबे किसान द्वारा परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव घटियांवाली बोदलां के एक किसान ने खेत में फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय किसान इकबाल सिंह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था, जिसके कारण पिछले दो-तीन वर्षों से खेती में घाटा हो रहा था, जिसके चलते वह अपने सिर पर चढ़े कर्ज से परेशान रहने लगा।

बीती रात वह आठ बजे से घर से लापता था। लेकिन आज सुबह उसका शव जामन के पेड़ से लटका हुआ मिला। जहां उन्होंने जामन के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!