Edited By Kalash,Updated: 02 Apr, 2022 01:41 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें अब गुजरात पर टिकी हुई हैं। इसके मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें अब गुजरात पर टिकी हुई हैं। इसके मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात पहुंचे। यहां वह 2 दिनों तक रहेंगे और केजरीवाल के साथ मिल कर रोड शो सहित कई प्रोग्रामों में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें : पंजाब में लगातार बढ़ रहा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भगवंत मान केजरीवाल सहित साबरमती आश्रम भी गए, जहां उन्हों ने चरखा चलाया। इस दौरे दौरान इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की तरफ से भगवंत मान के साथ मुलाकात की गई। उक्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में शानदार जीत के लिए बधाई भी दी और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here