भोपाल पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान, जनसभा को किया संबोधित

Edited By Kalash,Updated: 14 Mar, 2023 04:13 PM

punjab cm bhagwant mann reached bhopal

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं

पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता चुनावों से पहले घर-घर जाकर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने के लिए भी दरवाजा नहीं खोलते। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास बदला लेने का मौका है। 

इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि चुनाव से पहले नेता घरों में आकर पैसों का लालच देकर वोट मांगेगे। उन्होंने लोगों से कि वह पैसे रख लें क्योंकि घर आई लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए पर वोट वह आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सरकारें देश को लूट कर खा गई हैं। इस देश पर और हर चीज पर जनता का हक है और इस हक को लेने के लिए वोट का अधिकार दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार वे आम आदमी पार्टी को वोट दे और झाड़ू उठा कर मध्यप्रदेश की सफाई करें। 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस रैली को आप की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालाकि अब तक विधानसभा चुनावों में आप को इस राज्य में कोई सफलता नहीं मिली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!