Punjab : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Aug, 2026 10:55 PM

punjab car crashes into truck parked on highway

हाईवे पर खराब हालत में खड़े ट्रक के पीछे आई-20 कार टकराने से कार सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते...

तरनतारन  (रमन) : हाईवे पर खराब हालत में खड़े ट्रक के पीछे आई-20 कार टकराने से कार सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी देते हुए सिमरनप्रीत सिंह ने बताया कि जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने नैशनल हाईवे पर गांव पिद्दी के पास उसकी टायरों की दुकान है। बीती रात करीब 9:30 बजे उसके दोस्त अनमोलकप्रीत सिंह (25) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव पिद्दी और सुखराज सिंह (35) पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव रूड़े आसल, जिला तरनतारन आई-20 कार में सवार होकर तरनतारन शहर की ओर से उसके पास आ रहे थे।

इसी दौरान जिला प्रबंधकीय परिसर के बिल्कुल सामने बनी सर्विस लेन पर खराब हालत में खड़े एक ट्रक के पीछे उनकी कार जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद अनमोलकप्रीत सिंह और सुखराज सिंह को तरनतारन स्थित गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अनमोलकप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन कनाडा में पढ़ाई कर रही है, जबकि उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वहीं सुखराज सिंह शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!