DHL कूरियर के पार्सल से नशा तस्करी, रोटी मेकर में छिपाकर भेजी जा रही 1.138 किलो अफीम बरामद

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2026 09:08 AM

opium smuggling via dhl courier parcel busted

कूरियर सेवाओं के जरिए नशा तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

लुधियाना (राज): कूरियर सेवाओं के जरिए नशा तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ढंडारी खुर्द स्थित प्रसिद्ध 'DHL' कूरियर दफ्तर से जांच के दौरान एक पार्सल में छुपाकर भेजी जा रही 1 किलो 138 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी ने अफीम को छिपाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रोटी मेकर का इस्तेमाल किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (SI) परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ 11 अगस्त को गश्त के सिलसिले में मित्तल कांडा, ढंडारी कलां के पास मौजूद थे। इसी दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सेक्टर-66 मोहाली के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने ढंडारी खुर्द स्थित जी.टी. रोड पर स्थित DHL कूरियर दफ्तर में संदिग्ध पार्सल संबंधी एक टाइपशुदा आवेदन पत्र पुलिस के समक्ष पेश किया। सूचना के आधार पर जब पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम डीएचएल ऑफिस पहुंची, तो आरोपी दीपक भाटिया के नाम से बुक/संबंधित एक संदिग्ध पार्सल को ई-स्कैनिंग मशीन से चेक किया गया। पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए पार्सल को खोला गया।

पार्सल के अंदर से2 लेयर (काले व ग्रे रंग की), 2 पगड़ियां (काले व जामुनी रंग की), 2 टी-शर्ट (सफेद व काले रंग की), 2 छोटे दुपट्टे (काले व जामुनी रंग की), मोजों के 6 अलग-अलग जोड़ों की जोड़ियां,1 इलेक्ट्रॉनिक रोटी मेकर था।जब संदेह के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक रोटी मेकर को खोलकर उसके ऊपरी और निचले हिस्से की गहनता से जांच की गई, तो उसके भीतर दो काले रंग के प्लास्टिक लिफाफे बरामद हुए। जब उन लिफाफों को खोलकर तौला गया, तो उनके अंदर से 1 किलो 138 ग्राम शुद्ध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पार्सल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बरामद अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी दीपक भाटिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और एनसीबी की टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पार्सल कहां भेजा जा रहा था और इस कूरियर तस्कर गिरोह के पीछे मुख्य सरगना कौन है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!