Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Aug, 2026 05:55 PM

नाभा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी 20 वर्षीय हरमन सिंह नहर में नहाते समय बह गया था। तीन दिन बाद उसकी लाश बरामद हुई। मृतक युवक का कल जन्मदिन था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाभा (राहुल): नाभा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी 20 वर्षीय हरमन सिंह नहर में नहाते समय बह गया था। तीन दिन बाद उसकी लाश बरामद हुई। मृतक युवक का कल जन्मदिन था। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नाभा का हरमन सिंह रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर घर से राखी बंधवाकर अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने घर जाकर परिवार को घटना की जानकारी दी।
पिछले दो-तीन दिनों से परिवार हरमन की तलाश और उसके वापस आने का इंतजार कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह वापस आएगा और उसका जन्मदिन मनाया जाएगा, लेकिन जन्मदिन के अगले ही दिन उसकी लाश मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि हरमन कब नहर पर नहाने के लिए चला गया। मृतक हरमन के पिता ने बताया कि वह रक्षाबंधन वाले दिन नहर पर नहाने गया था, जहां से वह लापता हो गया। उन्होंने बताया कि कल ही उनके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन आज उसकी लाश बरामद हुई है।
इस मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जस्सी सोहिया वाला और शहर निवासी जतिंदर सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक तरफ परिवार बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था और दूसरी तरफ आज उसकी लाश बरामद हुई। वहीं, रोहटी पुल चौकी के इंचार्ज जतिंदर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
