Punjab  : मंडी से लौटते समय किसान के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में उखड़ी सांसें

Edited By Urmila,Updated: 25 Oct, 2026 01:45 PM

tragic accident in fatehgarh sahib

फतेहगढ़ साहिब जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां गांव बलाड़ा के पास एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तालाब में गिर गया।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव सिंह) : फतेहगढ़ साहिब जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां गांव बलाड़ा के पास एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बलाड़ा के रहने वाले 54 साल के तजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए बडाली आला सिंह थाने के जांच अधिकारी राम सिंह ने बताया कि तजिंदर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अनाज मंडी सरहिंद से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव बलाड़ा के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर गांव के छप्पड़ में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तजिंदर सिंह की मौत हो गई। इस बीच, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!