Punjab : 9 वर्षीय बच्ची फंदे पर लटकती मिली, इलाके में सनसनी! पुलिस जांच जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 May, 2026 09:28 PM

punjab 9 year old girl found hanging

थाना सिटी मोगा के अंतर्गत पड़ते इलाके मेखां वाली गली में स्थित क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी परिवार की एक 9 वर्षीय नन्हीं बच्ची क्वार्टर के बाहर ही फंदे पर लटकने का मामला सामने आया है।

मोगा  (आजाद) : थाना सिटी मोगा के अंतर्गत पड़ते इलाके मेखां वाली गली में स्थित क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी परिवार की एक 9 वर्षीय नन्हीं बच्ची क्वार्टर के बाहर ही फंदे पर लटकने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह, थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार तथा अन्य पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास रहते अन्य मजदूरों से भी बात की ताकि उक्त घटना का कोई सुराग मिल सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त परिवार जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह उनके क्वार्टर के बाहर सरिता साहनी की बेटी फंदे से लटकती मिली, जिसका पता चलने पर उसने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

लोगों द्वारा शंका की जा रही है कि नन्हीं बच्ची की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही इसका सुराग मिलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!