बिना लाइसेंस सामान बेच रहा था डीलर, विभाग की रेड के बाद दुकान सील

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 May, 2026 01:27 PM

shop sealed in moga

मोगा शहर के रेलवे रोड स्थित मैसर्ज मालेरकोटला सीड स्टोर का मालिक बिना लाइसैंस किसानों को बीज सप्लाई करता हुआ दुविधा में फंसा है

मोगा(गोपी राऊके, आजाद): एक तरफ खेतीबाड़ी विभाग द्वारा किसानों को सुधरे बीज, कीटनाशक तथा नदीन नाशक दवाईयों की बढ़िया सप्लाई यकीनी बनाने के बड़े दावे किए जाते हैं परन्तु जमीनी हकीकत यह है कि अभी भी बिना लाइसैंस तथा रिकॉर्ड को बराबर न रखने वाले कुछ डीलर कथित तौर पर सरेआम बीज बेच रहे हैं, जिस कारण किसानों का बड़ा नुकसान होने का खतरा है।

मोगा शहर के रेलवे रोड स्थित मैसर्ज मालेरकोटला सीड स्टोर का मालिक बिना लाइसैंस किसानों को बीज सप्लाई करता हुआ दुविधा में फंसा है क्योंकि इस मामले पर खेतीबाड़ी विकास ऑफिसर डा. यशप्रीत कौर के बयानों पर मोहम्मद रशीद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मालेरकोटला के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पता लगा है कि 18 मई को खेतीबाड़ी विभाग के सहायक खेतीबाड़ी ऑफिसर डा. जसवीर कौर की अगुवाई वाली टीम द्वारा उक्त दुकान पर छापेमारी की गई थी।

जिस दौरान सूत्र बताते हैं कि उक्त डीलर की छापेमारी टीम के साथ कथित तौर पर कहासुनी हो गई, जिस उपरांत टीम ने अपनी कार्रवाई की। सूत्र यह भी कहते हैं कि 18 मई इस डीलर पर की गई छापेमारी के बाद खेतीबाड़ी विभाग के मोगा स्थित ऑफिसर कथित सरकारी शह पर इस मामले को 3 दिन रफा-दफा करने में लगे रहे, जिस कारण कार्रवाई न हो सकी।

पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी स्पष्ट हुआ है कि इस मामले में जिला खेतीबाड़ी प्रभारी द्वारा मामले की हरी झंडी न दिए जाने के बाद यह मामला खेतीबाड़ी मंत्री के दरबार पहुंच गया, जिस उपरांत गत शाम पुलिस द्वारा थाना सिटी साऊथ में डा. यशप्रीत कौर के बयानों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर कमलप्रीत सिंह ने कहा कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि मामले की अगली जांच की जा रही है। खेतीबाड़ी विभाग द्वारा दुकान को सील कर दिया गया है।

35 दिन लाइसैंस की मियाद गुजरे बीज बेचता रहा डीलर

अब सवाल यह खड़ा होता है, उक्त दुकान की गत महीने 14 अप्रैल को लाइसैंस की मियाद खत्म हो गई थी तथा इस उपरांत भी लगातार दुकानदार बीज बेचता रहा। पता लगा है कि 18 मई छापेमारी के बाद भी उसने आम दिनों की तरह ही 20 मई को भी दुकान खोली थी तथा इस उपरांत फिर विभाग ने सील किया। खेतीबाड़ी विभाग की शहर में यदि इतनी सुस्त चाल है, तो जिले विभाग की कारगुजारी का पता सहजे लग सकता है। दूसरी तरफ खेतीबाड़ी अधिकारी डा. जसवीर कौर का कहना है कि दुकान बंद करके डीलर द्वारा भाग जाने के कारण 3 दिनों उपरांत मामला दर्ज हुआ है।

डीलर द्वारा छापेमारी टीम के साथ किए दुर्व्यवहार की जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत

18 मई को रेलवे रोड स्थित बीजों की दुकान पर छापेमारी करने गई महिला ए.डी.ओ. जसवीर कौर की अगुवाई वाली खेतीबाड़ी टीम के साथ डीलर मोहम्मद रसीद द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को की गई है। महिला खेतीबाड़ी अधिकारियों का आरोप है कि वह अपनी विभागीय जिम्मेवारी सही तरीके से निभाने के लिए रूटीन चैकिंग पर गए थे, परन्तु पता नहीं, क्यों डीलर ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल द्वारा मामले की जांच एस.पी.डी. को सौंपी गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि महिला खेतीबाड़ी अधिकारियों पर यह शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया था परन्तु अभी तक वह इंसाफ लेने के लिए अड़े हुए हैं। जिला खेतीबाड़ी ऑफिसर डा. अमृतपाल सिंह ने महिला खेतीबाड़ी अधिकारियों द्वारा शिकायत करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई पुलिस ने देखनी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!