पनबस और रोडवेज कर्मचारियों की आज कैप्टन के साथ मीटिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Sep, 2021 12:36 PM

punbus and roadways employees meeting with captain today

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। आज कर्मचारियों की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात होने जा रही है। बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहले उनके राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू के साथ मुलाकात हो सकती है।

प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में अगर कोई हल नहीं निकला तो वह संघर्ष और तेज करेंगे। उन्होनें बताया कि उनकी अनिश्चित काल की हड़ताल को आज 9 दिन हो गए हैं। ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही थी, जिस वजह से उन्हें मजबूर होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना पड़ा था। यह भी कहा गया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आपको बता दें कि मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी 6 सितंबर से हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!