तरनतारन में खौफनाक वारदात: साले ने जीजा पर डाला पेट्रोल, दो मौ+तों से दहला इलाका

Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2026 08:44 AM

punjab shocking incident

तरनतारन जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव संघे में घरेलू विवाद ने दो लोगों की जान ले ली।

तरनतारन (रमन): तरनतारन जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव संघे में घरेलू विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। कुछ दिन पहले पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आगे आई पड़ोसी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अमृतसर जिले के गांव कुलवा (लोपोके) निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी संदीप कौर किसी बात से नाराज होकर मायके गांव संघे आई हुई थी। लवप्रीत सिंह उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी के घर पर न मिलने पर उसके साले साजन सिंह ने उसे वापस जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जब लवप्रीत सिंह दोबारा पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में साजन सिंह ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा लवप्रीत अपनी जान बचाने के लिए गली में भागा और नाले में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस दौरान लवप्रीत को बचाने के लिए आगे आई पड़ोसी गुरजीत कौर भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगाने वाला आरोपी साजन सिंह भी इस घटना में झुलस गया। गुरजीत कौर ने कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद दम तोड़ दिया, जबकि 50 प्रतिशत से अधिक झुलसा साजन सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला की मौत के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!