Edited By Urmila,Updated: 10 Jul, 2022 02:50 PM

संगरूर में पी.टी.आई. यूनियन द्वारा सी.एम. मान के रिहायश के आगे धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि पी.टी.आई. यूनियन की मांग है कि सरकार उन्हें पक्का ...
संगरूरः संगरूर में पी.टी.आई. यूनियन द्वारा सी.एम. मान के रिहायश के आगे धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि पी.टी.आई. यूनियन की मांग है कि सरकार उन्हें पक्का करे। इस दौरान जब प्रदर्शन किया जा रहा था तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। इस गहमा-गहमी के बीच एक प्रदर्शनकारी बेहोश हो गया जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया।
गौरतलब है कि सी.एम. की रिहायश के आगे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बेरीकेड लगाए गए थे। इसी दौरान एक और खबर सामने आई है कि एक अध्यापक यूनियनों की तरफ से सी.एम. रिहायश के बाहर धरना लगाया जा रहा है। उस अन्य यूनियन की मांग है कि सरकार द्वारा उन्हें भी पक्का किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here