CM भगवंत मान के जनता दरबार में हंगामा, लोग जता रहे रोष, जानें क्यों?

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 03:58 PM

protest on cm maan janta darbaar

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा लगाया जनता दरबार विवादों में घिर गया है। पंजाब भवन के बाहर जनता का रोष देखने को मिला क्योंकि उन्हें सी.एम. मान

चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा लगाया जनता दरबार विवादों में घिर गया है। पंजाब भवन के बाहर जनता का रोष देखने को मिला क्योंकि उन्हें सी.एम. मान से मिलने नहीं दिया गया। 

आपको बता दें कि सी.एम. भगवंत मान द्वारा सोमवार को पंजाब भवन में जनता दरबार लगाने का ऐलान किया गया था। इस दौरान उन्होंने लोगों की मसीबतों  को सुन उनका हल करने के बारे में कहा था। इस दौरान असलियत कुछ और ही सामने आई है। सी.एम. मान से मिलने पहुंचे लोगो ने कहा कि पुलिस कर्मी उन्हें अंदर जाने नहीं दे रहे क्योंकि उनका नाम सूची में शामिल नहीं है। इसका विरोध जताते हुए लोगों ने कहा कि चुनाव से पहले सी.एम. मान खुद उन्हें मिलने उनके घर जाया करते थे पर अब सरकार बनने के बाद उनके साथ बदसलूकी की जा रही है।      

लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की जनता को इस दरबार में शामिल होने का खुला न्योता दिया गया था पर अब कहा जा रहा है कि सी.एम. मान से मिलने वाले लोगों की सूचि में उनका नाम नहीं है। पंजाब की जनता को मुर्ख बनाया जा रहा है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!