बठिंडा में मनप्रीत बादल का विरोध करते ठेका मुलाजिमों पर लाठीचार्ज, हिरासत में कई
Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2021 03:04 PM

एम.एस.डी. स्कूल में आयोजित वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समागम के दौरान काली झंडियां लेक
बठिंडा(विजय): एम.एस.डी. स्कूल में आयोजित वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समागम के दौरान काली झंडियां लेकर पहुंचे ठेका मुलाजिमों की पुलिस के साथ झड़प हो गई जिस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन के करीब ठेका मुलाजिमों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सीनियर कांग्रेसी नेता राजन गर्ग को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उक्त पद पर उनकी ताजपोशी के लिए एम.एस.डी. स्कूल में एक समागम रखा गया था जहां वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंचे थे।

वित्तमंत्री की आमद की सूचना मिलने पर ठेका मुलाजिम काली झंडियां लेकर विरोध करने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मुलाजिम पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया व दो दर्जन के करीब मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया।
Related Story

चुनावों के दौरान बठिंडा में बवाल: भाजपा नेता पर हमला, फायरिंग व पथराव के आरोप

बरनाला में शराब ठेकों पर फिर हमला, कर्मचारी पर तेजधार हथियार से वार; ठेकेदारों में दहशत

बठिंडा में गर्मी का तांडव: 47 डिग्री पारा, लू के डबल अटैक से जनजीवन बेहाल

बठिंडा नगर निगम चुनाव परिणामों में देरी ने खड़े किए सवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर SDM पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह घर से लिया हिरासत में

7 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक सरपंच हिरासत में

सरेराह लूट: शराब ठेके के पास युवक से मोबाइल और नकदी छीनी, पुलिस ने दबोचे दो झपटमार

Ludhiana: जमीन ठेके पर देने को लेकर मचा बवाल, तेजधार हथियारों बाप-बेटों पर किया जानलेवा हमला

POCSO केस में अकाली दल बादल के हलका इंचार्ज जसकरण देओल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पढ़ें...

बेअदबी कानून में बदलाव पर SGPC का कड़ा विरोध, धामी बोले - पहले लेनी चाहिए थी राय